Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में LPG सिलेंडर की कीमतों में 60 रुपये की बढ़ोतरी

Share

ईरान और इजराइल के बीच जारी तनाव का असर आम लोगों की रसोई तक पहुंच गया है। मध्यप्रदेश सहित देश के कई हिस्सों में घरेलू रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की कीमतों में 60 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है, जबकि कमर्शियल गैस सिलेंडर 115 रुपये महंगा हो गया है। नई कीमतें तुरंत लागू कर दी गई हैं और यह जानकारी तेल कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट की गई है। घरेलू सिलेंडर अब 920 रुपये का हो गया है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2100 रुपये से अधिक हो गई है। देश की राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई से भी महंगे हुए सिलेंडर मध्यप्रदेश में लागू किए गए हैं। इस बढ़ोतरी का असर आम परिवारों की किचन तक सीधे महसूस किया जा रहा है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button