ChhattisgarhPoliticsRegion

लक्ष्मी वर्मा होंगी भाजपा से राज्यसभा प्रत्याशी

Share

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं जिसमें महिला आयोग की सदस्य श्रीमती लक्ष्मी वर्मा को प्रत्याशी बनाया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव ने लक्ष्मी वर्मा को बधाई दी है। छत्तीसगढ़ के प्रभारी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन बिहार से प्रत्याशी बनाए गए हैं इसके अलावा भाजपा ने 9 सीटों के लिए भी अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं।
श्रीमती लक्ष्मी वर्मा भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व निर्वहन कर चुकी है, इसके अलावा रायपुर जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष, भाजपा की पूर्व प्रवक्ता के साथ ही समय-समय पर पार्टी द्वारा दिए गए कार्यों का भी जिला, मंडल एवं बूथ स्तर में बतौर कार्यकर्ता अपनी सेवाएं देती रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button