ChhattisgarhRegion

निगम के तीन अफसर सेवानिवृत्त,निगम आयुक्त ने किया सम्मानित

Share

रायपुर। नगर पालिक निगम से सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री यूके घलेन्द्र, अधीक्षण अभियता श्री पी राजेश नायडू और जोन कमिश्नर डॉ आरके डोगरे का सेवानिवृत्ति पर सेवा सम्मान किया गया। नगर निगम रायपुर की ओर से आयुक्त श्री विश्वदीप ने सेवानिवृत्त तीनों अधिकारियों को श्रीफल, शाल, स्मृति चिन्ह बुके प्रदत्त कर सम्मानित किया एवं सुखमय स्वस्थ जीवन सहित परिवारजनो, बच्चो के साथ जीवन का आनंद प्राप्त करने एवं स्वस्थ रहने मंगल कामना की।


आयुक्त विश्वदीप ने सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री यूके घलेन्द्र, अधीक्षण अभियता श्री पी. राजेश नायडू, जोन कमिश्नर डॉ आरके डोगरे के कार्यों की सराहना की। उन्होने कहा कि मुख्य अभियंता के रूप में श्री धलेन्द्र जी ने तकनीकी कार्यों की नगर निगम रायपुर में अच्छी तरह मॉनिटरिंग एवं फॉलोअप किया। जोन कमिश्नर के रूप में डॉ डोगरे ने दिये गये निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रशासनिक अभियान कार्यवाही की एवं मात्र 8 माह में उन्होने नगर निगम जोन 2 हेतु काफी अच्छी राजस्व वसूली की।


अधीक्षण अभियंता के रूप में श्री नायडू जी ने काफी अच्छी तरह अपने तकनीकी दायित्वो का नगर निगम रायपुर में निर्वहन किया और नये फिल्टर प्लांट की शहरवासियो को सुगम जलापूर्ति भविष्य में करने उन्होंने बहुत अच्छी तकनीकी योजना बनाकर दी। तीनो सेवानिवृत्त अधिकारियों ने नगर निगम रायपुर में सेवा के दौरान के अपने सस्मरण सुनाए। अपर आयुक्त श्री लोकेश्वर साहू, श्रीमती कृष्णा खटीक, उपायुक्त डॉ अंजलि शर्मा, जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी, जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर, नोडल अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन श्री योगेश कहु, नगर निगम अधिकारी, कर्मचारी एकता सघ के अध्यक्ष श्री प्रमोद जाधव ने सेवानिवृत्त अधिकारियो के कार्य की सराहना की एवं उनके साथ कार्य से संबधित सस्मरण सुनाए।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button