17 बस में 1200 संगत कल जाएंगे नांदेड व नानकझीरा बिदर

रायपुर। छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन द्वारा विगत 25 वर्षों से संचखंड श्री अविचल नगर नांदेड एवं नानकझीरा बिदर नि:शुल्क यात्रा संगत इस वर्ष भी 1 मार्च यानी रविवार को स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा से दोपहर को 2 बजे 17 बस 3 ट्रकों में 1200 संगत निकलेंगे और 7 मार्च को वापस लौटेगी। यह यात्रा पूर्णत: नि:शुल्क रहती है जिसमें जाने वाली संगत का रहने-खाने की व्यवस्था भी संगठन द्वारी की जाती है। आज संगठन के नाम से छत्तीसगढ़ के अलावा ओडिसा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड के अलावा विभिन्न राज्यों से संगत यात्रा के लिए आती है और इस वर्ष 40 प्रतिशत लोग बाहर से है, 60 प्रतिशत छत्तीसगढ़ से है जिनमें 50 प्रतिशत सिक्ख व 50 प्रतिशत अन्य समाज के लोग शामिल है।
संस्था के संस्थापक हरपाल सिंह भामरा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि 25 वर्ष पूर्व एक ट्रक में 70-80 संगत द्वारा यात्रा की गई थी जो कुछ वर्षों में 3 ट्रक की हो गई थी फिर कुछ वर्षों बाद 2008 में 5 ट्रक एवं एक नई शुरुआत 2 बसों द्वारा की गई थी। बस की शुरुआत बलवीर सिंह द्वारा महेन्द्रा ट्रेवेल्स के द्वारा बुजुर्गों की संगत के लिये विशेष सहयोग देते हुए कराई गई थी। संगत के बढऩे से संगठन ने उनकी अच्छी व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बसों की संख्या में लगातार वृद्धि होती गई । आज की स्थिति में 17 बस एवं 3 ट्रक में 1200 संगत यात्रा के लिये तैयार है।
तेजेन्द्र सिंह सलुजा जिला प्रभारी ने बताया की संगठन न सिर्फ राजधानी अपितु राज्य के विभिन्न जिलों में संगठन की शाखा के साथ मिलकर समाज सेवा के कार्यों में लगी हुई है। प्रेस वार्ता में आज संगठन के सभी पदाधिकारी संस्थापक हरपाल सिंह भामरा, प्रदेश अध्यक्ष दलजीत सिंह चावाला, महासचिव सचिन मोनु सलुजा, कार्यकारी अध्यक्ष पुरन सिंह अरोरा, लवली अरोरा, प्रदेश उपाध्यक्ष गुरमित सिंह टोनी, बलजीत सिंह भल्ला, सतप्रीत सिंह, प्रदेश सचिव जसप्रीत सिंह चावला, यशवंत सिंह, मनमीत सिंह होरा, प्रितपाल सिंह, तेजेन्द्रर सिंह सलुजा, जिला अध्यक्ष रिम्पु सैनी, इंदरपाल सिंह उपस्थित थे।







