एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड परीक्षा मे आशीष तिवारी हुए सफल

रायपुर। भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जिसमे हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय से विधि स्नातक की परीक्षा में आशीष तिवारी ने सफलता अर्जित किया है। वे छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर से संबद्ध अधिवक्ता हैं। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता पर विधिक जगत के साथियों, शुभचिंतकों एवं राज्य के अधिवक्ताओं ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया द्वारा 26 फरवरी 2026 को जारी परिणामों के अनुसार, जून 2025 में आयोजित इस कठिन परीक्षा में देशभर से कुल 1575 अधिवक्ता सम्मिलित हुए थे, जिनमें से मात्र 207 अभ्यर्थियों को ही उत्तीर्ण घोषित किया गया। इस चयन सूची में स्थान बनाकर आशीष तिवारी ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।
आशीष तिवारी ने हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय रायपुर से विधि स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने वर्ष 2016 में अपने विधिक करियर की शुरुआत की। उन्हें भारत के पूर्व अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एवं सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक कृष्ण तन्खा के मार्गदर्शन में दिल्ली में विधि अभ्यास का अवसर मिला, जिससे उनके व्यावसायिक कौशल को नई दिशा मिली।







