प्रधानमंत्री के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स, यह रिकॉर्ड नहीं आमजनों के साथ उनके आत्मीय रिश्तों का प्रमाण – साय

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स होने पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस उपलब्धि पर कहा कि यह केवल ऐक कीर्तिमान नहीं बल्कि आमजनों के मध्य उनकी लोकप्रियता का प्रमाण है।
विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय जननेता, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स का कीर्तिमान सिर्फ लोकप्रियता का रिकॉर्ड नहीं, बल्कि जन-जन के साथ उनके आत्मीय रिश्ते का जीवंत प्रमाण है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का हर पोस्ट, हर संदेश और हर संवाद करोड़ों भारतीयों की आकांक्षाओं से जुड़ा हुआ है।दुनिया के पहले राजनेता के रूप में यह उपलब्धि इस बात का सशक्त संदेश है कि जब नेतृत्व भरोसे पर आधारित हो, तो जनता दिल से जुड़ती है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर प्रधानमंत्री जी का हार्दिक अभिनंदन!







