सिंधिया छतरी के विष्णु मंदिर से कीमती सामान चोरी, पुलिस जांच में जुटी

शहर के सिंधिया अम्मा महाराज की छतरी में स्थित विष्णु देव मंदिर से अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया, जिसमें चांदी, तांबा और पीतल के कुल 18 सामान गायब हो गए। यह घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र के कटोरा ताल रोड की है, जबकि मंदिर में सिक्योरिटी गार्ड मौजूद थे। रात 11 बजे से सुबह 7 बजे तक गार्ड अमर सिंह परिहार मैन गेट पर तैनात थे और दूसरा गार्ड कप्तान सिंह मंदिर परिसर में घूमकर ड्यूटी कर रहा था। 21 फरवरी की सुबह राजेन्द्र सेन ड्यूटी पर पहुंचे और उन्होंने देखा कि मंदिर में रखी पेटी से तांबा, पीतल और चांदी के सामान गायब थे। पुजारी संजय हिरवे ने भी चोरी की पुष्टि की। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। जांच में पता चला कि अज्ञात चोर दीवार के रास्ते मंदिर परिसर में घुसा और चोरी कर फरार हो गया। पुलिस ने फरियादी अमर सिंह परिहार की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।







