Chhattisgarh

देवभोग–गोहरापदर केंद्रों से भेजे गए 600 ट्रक धान की पावती लंबित, गड़बड़ी की आशंका

Share

धान खरीदी बंद होने के बाद अब संग्रहण केंद्रों में दूसरा खेल शुरू हो गया है। देवभोग और गोहरापदर ब्रांच के 22 खरीदी केंद्रों से संग्रहण केंद्र भेजे गए 600 ट्रक धान की पावती अब तक नहीं दी गई, जबकि सामान्य तौर पर 24 घंटे के भीतर पावती मिल जाती है। जिले के एकमात्र धान संग्रहण केंद्र कुंडेल में गंभीर लापरवाही सामने आई है। देवभोग ब्रांच के मैनेजर अमर सिंग ध्रुव ने बताया कि 10 खरीदी केंद्रों से परिवहन कर भेजे गए 362 ट्रक धान की पावती केंद्रों को नहीं मिली है, जिससे गड़बड़ी की आशंका बढ़ गई है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button