Chhattisgarh

देवसर पंचायत में फर्जी फोटो अपलोड, लाभ वास्तविक श्रमिकों तक नहीं पहुंचा

Share

देवसर जनपद पंचायत की कठदहा ग्राम पंचायत में जी राम जी योजना के तहत कथित भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। आरोप है कि मजदूरों को वास्तविक काम देने के बजाय मोबाइल एप और कागजी रिकॉर्ड के माध्यम से फर्जी उपस्थिति दर्ज कर सरकारी राशि का दुरुपयोग किया गया। बताया जा रहा है कि रोजगार सहायक द्वारा कार्यस्थल की लाइव फोटो अपलोड करने के स्थान पर पुरानी तस्वीरें, किसी अन्य व्यक्ति की फोटो या प्रिंटर से निकाली गई तस्वीर अपलोड कर हाजिरी दर्ज की गई, जो केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस पूरे मामले में रोजगार सहायक, मेट और सरपंच की मिलीभगत से फर्जी मस्टर रोल तैयार किए गए। शिकायत के बाद जिला पंचायत सीईओ जगदीश गोमे द्वारा 9 फरवरी को पांच लोगों को नोटिस जारी कर 12 फरवरी तक जवाब मांगा गया था, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने से सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने कठदहा सहित आसपास की पंचायतों के मस्टर रोल की उच्च स्तरीय जांच, दोषियों की सेवामुक्ति और गबन राशि की रिकवरी की मांग की है। मामले में सीईओ से प्रतिक्रिया लेने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कहा कि अवकाश के दिन वह बयान नहीं देंगे। अब जिला प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सभी की नजर टिकी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button