मध्यप्रदेश परिवहन विभाग में ARTO भर्ती में गंभीर चूक, कैग ने रिपोर्ट में उठाए सवाल

मध्यप्रदेश परिवहन विभाग में ARTO भर्ती प्रक्रिया में गंभीर चूक सामने आई है। भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (कैग) की रिपोर्ट में बताया गया है कि सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के 13 पदों के लिए 26 अभ्यर्थियों का चयन किया गया, जबकि मूलतः केवल 13 पदों की मांग थी। रिपोर्ट के अनुसार फरवरी 2014 में 13 पदों की मांग भेजी गई और परीक्षा आयोजित कर अगस्त 2016 में 13 अभ्यर्थियों की अनुशंसा की गई। इसके बीच सितंबर 2014 में वही पद दोबारा मांगने के बाद फिर से परीक्षा आयोजित की गई और दिसंबर 2016 में 13 और अभ्यर्थियों की अनुशंसा की गई, लेकिन उन्हें नियुक्ति नहीं मिली। साल 2018 में शासन ने 19 पदों में से 9 अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी। कैग ने अपनी रिपोर्ट में साफ कहा कि मांग पत्रों की जांच का कोई ठोस तंत्र नहीं था और यह भर्ती प्रक्रिया में गंभीर चूक है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि दस साल तक विभाग के अफसर इस गड़बड़ी को दबाकर रखे हुए थे।







