Chhattisgarh
गोंदिया स्टेशन10 ट्रेनें रद्द, 18 ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के गोंदिया स्टेशन में वॉशेबल एप्रन कार्य के कारण दस यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि 18 ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। रद्द होने वाली ट्रेनों में टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस, डोंगरगढ़-गोंदिया पैसेंजर, गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर सहित अन्य ट्रेनें शामिल हैं, जो 03 से 24 मई तक रद्द रहेंगी। इसके अलावा, रीवा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस और इसकी वापसी ट्रेन नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रीवा एक्सप्रेस को जबलपुर-नैनपुर-बालाघाट-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मार्ग से चलाया जाएगा। रेलवे प्रबंधन ने यात्रियों से वैकल्पिक व्यवस्था करने और यात्रा की योजना पहले से बनाने का अनुरोध किया है।







