Chhattisgarh

नेशनल हाईवे-53 पर बाइक और ट्रक की भिड़ंत, दोनों सवारों की मौके पर मौत

Share

नेशनल हाईवे-53 पर बसना थाना क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार परमानन्द भोई (60) और उपेश नाग (34) की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, दोनों बाइक से गुजर रहे थे कि सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर से उनकी बाइक टकरा गई और गिरने के बाद पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ट्रक चालक अभी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। हादसे के बाद मृतकों के परिवार में मातम फैल गया और गांव में शोक का माहौल है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button