Madhya Pradesh

निवाड़ी में दुकानदार के साथ मारपीट, आरोपी की तलाश जारी

Share

मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर कस्बे में एक दुकानदार को उधारी के पैसे मांगना भारी पड़ गया। चाय, गुटका और सिगरेट की दुकान चलाने वाले आशिक यादव की दुकान पर युवक ध्रुव परमार अपने दो साथियों के साथ सिगरेट पीने आया। दुकानदार ने ध्रुव से पुरानी उधारी के पैसे मांग लिए, जिस पर युवक का आपा फूट गया और उसने दुकानदार के साथ जमकर मारपीट शुरू कर दी। हालांकि उसके साथ सिगरेट पी रहे अन्य युवक ने बीच-बचाव किया। मारपीट की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दुकानदार की शिकायत पर पृथ्वीपुर थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button