Chhattisgarh
हाथियों का ड्रोन वीडियो वायरल जंगल में शावकों के साथ विचरण करता 11 हाथियों का दल

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के जंगल से हाथियों के दल का एक शानदार दृश्य सामने आया है। धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज में 11 हाथियों के इस दल में दो नन्हे शावक भी शामिल हैं, जो अपनी मां के घेरे में सुरक्षित घूमते नजर आ रहे हैं। यह दल कुडेकेला परिसर के गूडाघाट डेम किनारे विचरण कर रहा था, जहां मादा हाथी शावकों को सुरक्षित रखते हुए आगे बढ़ती दिखाई दी। शावकों की उम्र लगभग 6 महीने बताई जा रही है। वन विभाग और हाथी मित्र दल ने कुडेकेला, बांसाझार और आसपास के गांवों के ग्रामीणों से सावधानी बरतने और जंगल की ओर किसी भी काम से न जाने की अपील की है। बताया जा रहा है कि यह हाथियों का दल अब घरघोड़ा रेंज की ओर चला गया है और शावकों की सुरक्षा के लिए इस दल पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।







