मुख्य सचिव अनुराग जैन ने शिक्षा, स्वास्थ्य और बालिका सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा की

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन ने हाल ही में विभिन्न सरकारी योजनाओं की समीक्षा की और शिक्षा, स्वास्थ्य, बालिका सुरक्षा तथा ग्राम विकास को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने गौ पालन और आदर्श ग्राम निर्माण पर जोर दिया और जल जीवन मिशन योजना की समीक्षा करते हुए रीवा, सिंगरौली, मऊगंज, सीधी और मुरैना के कलेक्टरों को लक्ष्य और क्रियान्वयन के निर्देश दिए। इसके साथ ही बच्चों के नामांकन बढ़ाने और स्कूलों में ड्रॉपआउट दर कम करने पर ध्यान केंद्रित करने को कहा गया। मुख्य सचिव ने आंगनबाड़ी केंद्रों में 3-6 वर्ष के बच्चों के पंजीकरण बढ़ाने और परिवारों से संवाद करने के लिए वन-टू-वन चर्चा करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने 8 मार्च, महिला दिवस तक सभी सरकारी स्कूलों में बालिकाओं के लिए शौचालय निर्माण पूरा करने और जीर्ण-शीर्ण भवनों की मरम्मत या आवश्यकतानुसार स्थानांतरण करने पर जोर दिया। शिक्षा विभाग की योजनाओं की समीक्षा के दौरान उन्होंने जबलपुर संभाग और पन्ना-बालाघाट जिले की तारीफ की, जिन्होंने एजुकेशन पोर्टल 3.0 में बच्चों के प्रोफाइल प्रतिशत बढ़ाए। संकल्प से समाधान अभियान के तहत योजना का लाभ सीधे जनता तक पहुँचाने, गांवों में जाकर सैंपलिंग और चर्चा करने और शिक्षा, स्वास्थ्य तथा महिला बाल विकास अधिकारियों के समन्वय से कार्य करने का भी निर्देश दिया गया। मुख्य सचिव ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य समाज और प्रदेश के भविष्य को प्रभावित करने वाले







