Madhya Pradesh

इंदौर में राज्यपाल की व्यवस्था में लापरवाही, 6 अधिकारियों को नोटिस

Share

मध्यप्रदेश के इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मंगुभाई पटेल की व्यवस्था में लापरवाही सामने आने पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। रेसीडेंसी कोठी में सेवाएं दे रही सर्विस प्रोवाइडर कंपनी रतन एम्पोरियम को हटा दिया गया है और संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार 16 फरवरी को राज्यपाल के रात्रि विश्राम के दौरान प्रोटोकॉल और स्वच्छता का समुचित ध्यान नहीं रखा गया। इस संबंध में शिकायत कलेक्टर शिवम वर्मा को प्राप्त हुई थी। एडिशनल कलेक्टर रोशन राय ने बताया कि कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर भी शिकायत मिली थी, जिस पर कार्रवाई की गई है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button