कुलगांव नाला से अज्ञात युवक का मिला शव

कांकेर। जिले के ग्राम कुलगांव नाला में बुधवार काे एक युवक का शव मलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात युवक की शिनाख्त के प्रयास में जुट गई है। आज सुबह कुलगांव के कुछ ग्रामीण किसी काम से नाला की ओर गए हुए थे। वहां ग्रामीणों को एक अजीब सी बदबू आई। बदबू के स्रोत की ओर जाने पर उन्होंने देखा कि एक अज्ञात युवक का शव देखा गया। शव काफी सड़ चुका था और बदबू आने के कारण उसकी पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा था, ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए आस-पास के थानों और चौकियों में भी गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है। फिलहाल, शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का मानना है कि शव कुछ दिनों से नाले में पड़ा हो सकता है, जिसके कारण वह पूरी तरह से सड़ गया। पुलिस ने शव के हुलिए और अन्य पहचान योग्य प्रतीकों की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है ताकि उसकी पहचान की जा सके। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है।







