ChhattisgarhRegion

महादेव घाट रोड व्यापारी कल्याण संघ पुलिस व नगर निगम के नियमों का करेगा कड़ाई से पालन

Share

रायपुर। महादेव घाट रोड व्यापारी कल्याण संघ की ओर से नगर निगम के अधिकारियों व पुलिस प्रशासन के साथ एक बैठक आयोजित की गई जिसमें सभी व्यापारियों ने पुलिस व नगर निगम के नियमों का कड़ाई से पालन करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त संदीप पटेल, पश्चिम राहुल देव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस उपयुक्त पश्चिम विवेक शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात देवांश सिंग राठौर, सहायक पुलिस आयुक्त पुरानी बस्ती सीमा अहिरवार, सहायक पुलिस आयुक्त टाटीबंध यातायात सील आदित्य सिंह, थाना प्रभारी पुरानी बस्ती विशाल कुजूर, थाना प्रभारी यातायात टाटीबंध एवं नगर पालिक निगम जोन 5 से टिकेंद्र चंद्राकर, व्यापारी संघ की ओर से अध्यक्ष विमल बाफना, रमेश जैन, राम चौरसिया, विनोद जोशी, विश्वास अग्रवाल, राज कुमार अग्रवाल, प्रशांत भागवत, विनोद जैन, वैभव सालुंखे, मोहन पटेल, अनिल अग्रवाल, विजय कलंत्री, राज अग्रवाल के साथ अन्य व्यापारीगण उपस्थित थे।
बढ़ती यातायात दबाव को देखते हुए व्यापारियों से सहयोग की अपील करते हुए पुलिस उपयुक्त पश्चिम संदीप पटेल ने व्यापारियों से अपनी दुकान के शटर के अंदर सामानों को रखने की अपील की। इसके साथ ही ठेले खोमचों के लिए अलग वेंडिंग जोन बनाने के लिए कहा और दुकानों के सामने मार्किंग की जाएगी ताकि कोई भी दुकानदार नाली के आगे सामान ना रख सकें। अगर रखते हुए पाया जाता है तो पुलिस और नगर निगम के द्वारा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। महादेव घाट व्यापारी कल्याण संघ ने आश्वासन दिया कि नियमों का पालन किया जाएगा और भी दुकानदार अपनी दुकान के बाहर सामान नहीं रखेगा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button