2026-27 का बजट पेश, तकनीक के साथ पहला पेपरलेस बजट बनाने की तैयारी

मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र का आज बुधवार को तीसरा दिन है और सदन में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए वार्षिक बजट पेश करेंगे। उन्होंने कहा कि यह बजट जनता और जनता के लिए होगा, जिसमें महिला, युवा, किसान और गरीबों पर विशेष ध्यान रखा गया है। पिछले वर्ष को उद्योग वर्ष घोषित किया गया था, जबकि इस साल किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। जनता के सुझावों को भी बजट में शामिल किया गया है।
वित्त मंत्री ने विधानसभा में बजट पेश करने के लिए टैबलेट के साथ पहुंचकर इसे मध्य प्रदेश का पहला ‘पेपरलेस’ बजट बनाने की जानकारी दी। आगामी बजट 4.70 लाख करोड़ रुपये का होगा, जो पिछले वर्ष के बजट की तुलना में 12 से 15 प्रतिशत अधिक है। सरकार अगले तीन साल का रोडमैप भी पेश करेगी, जिसमें किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों पर फोकस रहेगा। युवाओं के लिए नई सरकारी नौकरियों की घोषणा की संभावना है और वर्ष 2026 को ‘कृषि वर्ष’ के रूप में मनाने पर विशेष प्रावधान किए जा सकते हैं।







