Madhya Pradesh

भोपाल GMC छात्रा रोशनी कलेश की संदिग्ध मौत, डिलीट मैसेज ने बढ़ाए सवाल

Share

भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज (GMC) की एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा रोशनी कलेश की संदिग्ध मौत का मामला और गहराता जा रहा है। पुलिस ने छात्रा के मोबाइल से डिलीट किए गए डेटा को रिकवर किया है, जिसमें एक मैसेज मिला—“MBBS, नीट से भी ज्यादा टफ।” जानकारी के अनुसार, रोशनी ने यह मैसेज खुद को ही देर रात भेजा और बाद में डिलीट कर दिया। पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि क्या यह पढ़ाई के दबाव से जुड़ा सुसाइड नोट जैसा संदेश था या मामले में कोई अन्य कारण भी हो सकता है।

घटना 10 फरवरी की बताई जा रही है, जब अलीराजपुर जिले की रहने वाली 19 वर्षीय रोशनी का शव भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित उनके प्राइवेट पीजी हॉस्टल के बाथरूम में मिला। प्रारंभिक जांच में बाथरूम में एसिड की खाली बोतल बरामद हुई, जिससे आत्महत्या की आशंका जताई गई। रोशनी ने पिछले साल अक्टूबर में GMC में एमबीबीएस प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था। उनके रूममेट और पीजी इंचार्ज के अनुसार वह पढ़ाई के दबाव में रहती थीं। पिता वंतर सिंह का कहना है कि उनकी बेटी ने कभी आत्महत्या की बात नहीं की, बल्कि पढ़ाई पूरी करने की जिद जताई थी। परिजनों ने एसिड की बोतल की मौजूदगी, कपड़ों के सुरक्षित होने और मौत के वास्तविक कारण को लेकर सवाल उठाए हैं और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button