Chhattisgarh

भाठागांव गुरुद्वारे में पहला प्रकाश, धामी की मौजूदगी में ऐतिहासिक आयोजन

Share

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी का एक दिवसीय प्रवास मंगलवार, 17 फरवरी को छत्तीसगढ़ में होगा। वे अमृतसर से विमान द्वारा सुबह रायपुर पहुंचेंगे, जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। स्वागत के बाद वे Hotel Babylon International में प्रदेश की सभी गुरुद्वारा प्रबंधन समितियों और सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर छत्तीसगढ़ में चल रही सिख समाज की गतिविधियों पर चर्चा करेंगे। इसके पश्चात वे बिलासपुर रोड रावांभाठा स्थित नवनिर्मित ऐतिहासिक गुरुद्वारे का उद्घाटन करेंगे, जहां एसजीपीसी अमृतसर के मार्गदर्शन में भव्य गुरमत संगीत विद्यालय का शुभारंभ भी किया जाएगा। कार्यक्रम में दरबार साहिब के रागी जत्थे द्वारा गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा। उद्घाटन के बाद धामी, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा के आग्रह पर आयोग कार्यालय भी जाएंगे और पंथ की गतिविधियों एवं विकास योजनाओं पर मार्गदर्शन देंगे। आयोजन में समाजसेवी जगजीत सिंह खनूजा, जी.एस. भाम्बरा, गुरुद्वारा प्रभारी अजीत सिंह, सिख फोरम के अध्यक्ष बलदेव सिंह भाटिया सहित समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहेंगे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button