Madhya Pradesh

महाशिवरात्रि से पहले शिवसागर तालाब से मगरमच्छ को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित

Share

पर्यटन नगरी खजुराहो में भारतीय पुरातत्व विभाग के अधीन प्राचीन शिवसागर तालाब में लंबे समय से मगरमच्छ देखने को मिल रहे थे, जिससे स्थानीय लोगों और विदेशी पर्यटकों में भय व्याप्त था। स्थानीय मांग पर जिला कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने 3 फरवरी को आयोजित मेला महाशिवरात्रि की बैठक में निर्देश दिए कि शिवरात्रि से पहले तालाब से मगरमच्छ को निकालकर अन्य सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए। वन मंडल अधिकारी ऋषि मिश्रा के नेतृत्व में वन विभाग और जिला आपदा प्रबंधन अमला ने पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तालाब में मौजूद मगरमच्छ को कुशलता और सावधानी से पकड़कर सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button