ChhattisgarhRegion

नव वर्ष मिलन समारोह में स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम के साथ कैनॉपी का हुआ अनावरण

Share

रायपुर। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. स्वाति रावत एवं समस्त आयुष चिकित्सा अधिकारियों द्वारा आयोजित नव वर्ष मिलन समारोह के अवसर पर स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संचालक (आयुष) सुश्री संतन देवी जांगड़े एवं उपसंचालक (आयुष) श्री सुनील दास के करकमलों से बच्चों को स्वर्ण प्राशन ड्रॉप्स पिलाकर किया गया।
इस अवसर पर डॉ. स्वाति रावत ने स्वर्ण प्राशन के लाभों के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने एवं समग्र विकास में सहायक है। संचालक (आयुष) सुश्री जांगड़े ने विभाग द्वारा इस प्रकार के स्वास्थ्य संवर्धन कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भविष्य में आयुष विंग, रायपुर में नियमित रूप से स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम संचालित किए जाने हेतु चिकित्सकों को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान संचालक एवं उपसंचालक द्वारा ओस्टियोआर्थराइटिस एवं मस्कुलो-स्केलेटल डिसऑर्डर्स कार्यक्रम के अंतर्गत शिविरों के सुचारू संचालन के लिए कैनॉपी का विधिवत अनावरण भी किया गया। इसके साथ ही रायपुर जिले के विभिन्न विकासखंडों में पदस्थ चिकित्सकों को शिविर आयोजन हेतु कैनॉपी प्रदान की गई।
इस अवसर पर सहायक संचालक डॉ. गजेंद्र बघेल, डॉ. अरविंद मरावी, डॉ. सुरेंद्र चंद्राकर, डॉ. ज्योति गजभिये, डॉ. गदाधर पंडा (प्रांतीय अध्यक्ष, आयुष चिकित्साधिकारी संघ) सहित रायपुर जिले के समस्त आयुष चिकित्सक उपस्थित रहे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button