bollywoodChhattisgarhPoliticsRegion

22 तारीख को प्रस्तावित सनी लियोनी का कार्यक्रम रद्द!

Share

रायपुर। बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी के रायपुर में 22 फरवरी को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर नई जानकारी सामने आई है। अब साफ हो गया है कि सनी लियोनी का राजधानी दौरा नहीं होगा। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर की एडिशनल डीसीपी (मध्य) ने स्पष्ट किया है कि इस इवेंट के लिए पुलिस प्रशासन से किसी भी प्रकार की आधिकारिक अनुमति नहीं ली गई है। ऐसे में यदि बिना अनुमति कोई कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, तो संबंधित आयोजकों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पहले यह चर्चा थी कि सनी लियोनी 22 तारीख को रायपुर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगी। यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैली, जिसके बाद कई लोगों ने इसका विरोध जताया। हिंदूवादी संगठन बजरंग दल ने भी आयोजन को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी दी थी कि शहर में ऐसा कोई कार्यक्रम होने नहीं दिया जाएगा। संगठन का कहना था कि इस प्रकार का आयोजन सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से उचित नहीं है और इसका नकारात्मक असर युवाओं पर पड़ सकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि वे ऐसे किसी भी कार्यक्रम का विरोध करेंगे और यदि इससे कोई अप्रिय स्थिति बनती है तो उसकी जिम्मेदारी आयोजकों की होगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button