नए नए भाजपाई बने पुराने कांग्रेसी काट रहे मलाई, जमीनी कार्यकर्ताओ का संघर्ष पार्टी के नेताओ को नहीं दिख रहा….

संपादक राहुल चौबे की कलम से
छत्तीसगढ़ में सरकार BJP की बनने के बाद कांग्रेस से बीजेपी प्रवेश करने वाले पुराने कांग्रेसियो की चांदी चांदी है। दरअसल ऐसा कार्यकर्ताओं का कहना है। वही पार्टी के बड़े नेता केवल कार्यकर्ताओ को यह कहते हुए दिखते है कि आप कार्यकर्ता है यह सबसे बड़ा दायित्व है। लेकिन वे नेता भूल जाते है कि पार्टी में अपनी जवानी लगा देने वाले कार्यकर्ताओ का भी घर और परिवार है। जमीनी स्तर पर वे कार्यकर्ता अनेको परेशानियों का सामना करते है। उन्हें पार्टी के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। विपक्ष में उन्होंने पार्टी के लिए काम किया लेकिन पार्टी में शो बाज और छपास वाले नेताओ को ही महत्व देती है। कार्यकर्ताओ में इस बात को लेकर काफी नारजगी है। वहीं कुछ नए नए मंत्री बने नेता कार्यकर्ताओ को यह भी कहते हुए नजर आते है कि काम लेकर मत आओ लेकिन साहब जब आप भी एक आम कार्यकर्ता थे तब इन्ही कार्यकर्ताओ ने आपको नेता बनाया आपके लिए बैनर पोस्टर बांधे और लाठिया खाई। फिर आज उनका कोई भी काम करने में आपको दिक्कत क्यों है।







