Chhattisgarh
थ्री स्टार होटल में चल रहा देह व्यापार उजागर, 3 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में थ्री स्टार होटल ट्रिनिटी के सातवीं मंजिल पर संचालित सनराइज स्पा एंड सैलून में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस की रेड में तीन अलग–अलग कमरों में तीन महिलाएं मिलीं। तलाशी के दौरान मोबाइल, नगदी और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। होटल के मैनेजर और स्पा संचालक के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने होटल में पहले एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर भेजा और उसके संकेत पर कार्रवाई की। पूछताछ में स्पा संचालक ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए लड़कियों की उपलब्धता स्वीकार की। पुलिस ने ओप्पो रेनो 11 प्रो 5G मोबाइल, 6,000 रुपये नगदी, दस्तावेज और ग्राहकों का रजिस्टर जब्त किया। आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 36/2026 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।







