Chhattisgarh

सोमेश्वर हॉस्पिटल में मरीज की मौत, नियमों की जांच शुरू

Share

सोमेश्वर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान ऑक्सीजन की कमी से मरीज की मौत के मामले में जिला मुख्यालय के सीएमएचओ ने चार सदस्यीय विशेषज्ञ जांच समिति का गठन किया है, जिसमें सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. हरीश चौहान, निश्चेतन विशेषज्ञ डॉ. योगेंद्र कुमार पात्रे, डॉ. गजेंद्र ध्रुव और डॉ. सुनील रेड्डी शामिल हैं। समिति को 36 घंटे के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक मरीज की पसली टूटी हुई थी, बावजूद इसके अस्पताल ने बिना लाइसेंस के अस्थि रोग जांच और उपचार किया, जो नर्सिंग होम एक्ट का उल्लंघन माना जा रहा है। इसके अलावा मरीज को रेफर करने के दौरान एंबुलेंस में ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से उसकी मौत हो गई। यह अस्पताल पहले ही आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज का लाइसेंस खो चुका था क्योंकि निरीक्षण में यह निर्धारित मानकों पर खरा नहीं उतरा था। यदि जांच में लापरवाही और नियमों का उल्लंघन साबित होता है, तो अस्पताल का नर्सिंग होम लाइसेंस निरस्त किया जाएगा और स्वास्थ्य विभाग की ओर स

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button