Madhya Pradesh
रामनगर में स्कूल लघु निर्माण घोटाला 4.37 करोड़ रुपये के फर्जी भुगतान पर प्राचार्य निलंबित

रामनगर विकासखंड में स्कूलों के नाम पर हुए लघु निर्माण घोटाले में शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। इस मामले में कुल ₹4 करोड़ 37 लाख रुपये का फर्जी भुगतान अलग-अलग स्कूलों में निजी फर्मों को किए जाने का आरोप है। आरोपित प्राचार्यों में संकर्षण प्रसाद पाण्डेय, रवीन्द्र सिंह और किरण पटेल शामिल हैं, जिन्हें निलंबित कर बीईओ कार्यालय अमरपाटन से अटैच किया गया है। इन प्राचार्यों ने 23 से 25 लाख रुपये तक की राशि फर्जी भुगतान के रूप में वाणी इंफ्राक्चर भोपाल और श्री रुद्र इंटरप्राइजेज जैसी फर्मों को दी। इससे पहले भी इसी मामले में बीईओ, चार प्राचार्य और एक चपरासी पर कार्रवाई की जा चुकी है। जांच अभी जारी है और भविष्य में और बड़ी कार्रवाई की संभावना है।







