Chhattisgarh

सीएम साय आज दुर्ग-जगदलपुर दौरे पर, क्षेत्रीय विकास और योजनाओं पर करेंगे चर्चा

Share

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग और जगदलपुर जिलों के दौरे पर रहेंगे। दुर्ग में वह अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होंगे, जिसमें जनप्रतिनिधि, मंत्री और अधिकारी भाग लेंगे और क्षेत्र के विकास पर चर्चा करेंगे। इसके बाद सीएम साय जगदलपुर जिले के कुम्हडाकोट में शाम 5.25 बजे जनजातीय गौरव वाटिका के लोकार्पण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके अतिरिक्त वह सर्किट हाउस, जगदलपुर में शासन की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद भी करेंगे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button