Chhattisgarh

अनियंत्रित कार खाई में गिरी, दो युवकों की मौत, दो घायल

Share

छत्तीसगढ़ के कोरबा-चांपा भारतमाला मुख्य मार्ग पर बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जब बिलासपुर के मस्तूरी क्षेत्र से कोरबा की ओर जा रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान राहुल राय और विराट अग्रवाल के रूप में हुई है, जो अन्य साथियों के साथ एक बारात में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही खुशियां मातम में बदल गईं। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया। उरगा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और प्रथम दृष्टया हादसे का कारण वाहन की अत्यधिक रफ्तार बताई जा रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button