देवाधीदेव 1008 श्री पद्मप्रभु भगवान का मोक्ष दिवस मनाया गया

रायपुर। अमलतास कैसल , कचना स्थित श्री मुनिसुब्रत नाथ दिगम्बर जैन जिनालय में जैन संप्रदाय के छठवें तीर्थंकर 1008 श्री पद्मप्रभु भगवान का मोक्ष कल्याणक निर्वाण दिवस मनाया गया। उपरोक्त जानकारी जिनालय के अध्यक्ष हिमांशु जैन ने दी।
इस अवसर पर भाई सुरेश मोदी के मार्ग निर्देशन में दैनिक क्रियाएं अभिषेक , पूजन के पश्चात श्री पद्मप्रभु भगवान का निर्वाण कांड का पाठन कर निर्वाण लाडू समर्पित किया गया। मोदी ने बताया कि जैसा कि आप सभी को विदित है कि फाल्गुन कृष्ण चतुर्थी के दिन देवाधिदेव 1008 श्री पदम प्रभु भगवान का सम्मेद शिखर के मोहन कूट से मोक्ष पद की प्राप्ति हुई थी एवं उसके तीन दिन पूर्व उन्होंने योग निरोग धारण कर मौन व्रत को अंगीकार कर मोक्ष लक्ष्मी को प्राप्त किया था हम सभी यह भावना भाते हैं कि जिस तरह पदम प्रभु भगवान ने अनंत वैभव के स्वामी होकर भी दिगंबरत्व को धारण कर अपना मोक्ष मार्ग प्रशस्त किया हम सभी भी उसी तरह उस मुनि मुद्रा को धारण कर अपना यह मानव जीवन एवं जैन कुल को धन्य करें ।इस मोक्ष कल्याण दिवस पर हम सभी कि यह भावना प्रशस्त हो ऐसी प्रभु चरणों में हमारी विनती है।







