लोकल कक्षा की परीक्षाएं अब निजी स्कूल स्वयं आयोजित करेंगे

शिक्षा विभाग ने परीक्षा व्यवस्था को लेकर अपने पहले आदेश में संशोधन करते हुए बड़ा बदलाव किया है। लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ के ताजा आदेश के अनुसार अब निजी स्कूल पहले की तरह लोकल कक्षाओं की परीक्षाएं स्वयं आयोजित कर सकेंगे। इससे पहले जारी आदेश में जिला शिक्षा अधिकारियों को सभी स्कूलों की परीक्षाएं आयोजित कराने के निर्देश दिए गए थे, जिससे निजी स्कूलों में भ्रम की स्थिति बनी हुई थी। संशोधित आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि शासकीय स्कूलों और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की परीक्षाओं की जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारियों को दी जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय से जारी इस पत्र के बाद परीक्षा व्यवस्था को लेकर स्थिति साफ हो गई है, जिससे निजी स्कूलों को राहत मिली है, जबकि शासकीय और आत्मानंद स्कूलों में परीक्षाओं का संचालन अब जिला स्तर से किया जाएगा।







