Chhattisgarh
संपत्ति कर न चुकाने वालों के खिलाफ नगर निगम की कड़ी कार्रवाई

राजधानी के जोन क्रमांक 10 में बकाया संपत्ति कर वसूलने के लिए नगर निगम ने सख्त कार्रवाई की है। कई वर्षों से संपत्ति कर नहीं जमा करने वाले बकायादारों के संस्थानों को सील कर दिया गया, जिससे बकायादारों में हड़कंप मच गया। नगर निगम ने पहले डिमांड बिल, डिमांड नोटिस और अंतिम नोटिस जारी किए थे, लेकिन समय सीमा तक कर जमा न होने पर प्रशासन ने उनके व्यावसायिक परिसरों को ताला लगाकर सीलबंद कर दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बकाया कर जमा नहीं करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी और सभी करदाताओं से अपील की है कि वे समय पर संपत्ति कर जमा करें ताकि अनावश्यक कार्रवाई से बचा जा सके।







