Chhattisgarh

सहकारी समितियों के खातों से 10 करोड़ की निकासी, बरमकेला अपेक्स बैंक पर गंभीर आरोप

Share

बरमकेला अपेक्स बैंक से जुड़े 10 करोड़ रुपए के गबन मामले की जांच अब ईओडब्ल्यू करेगी, जिसमें समिति प्रबंधकों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। बैंक से संबद्ध छह सहकारी समितियों के खातों से यह राशि निकाली गई, जबकि बैंकिंग नियमों के अनुसार ऐसे बड़े लेन-देन में समिति प्रबंधकों की जानकारी और आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य होते हैं, इसके बावजूद दर्ज एफआईआर में अब तक केवल बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम शामिल किए गए हैं। वर्तमान शाखा प्रबंधक की शिकायत पर दर्ज एफआईआर में तत्कालीन डीआर वाघमारे, लेखाधिकारी मीनाक्षी मांझी और लिपिक आशीष पटेल के निजी बैंक आईडी-पासवर्ड के दुरुपयोग से बड़े पैमाने पर ट्रांजेक्शन किए जाने की बात सामने आई है, साथ ही बैंक के अन्य पांच कर्मचारियों को भी दोषी पाया गया है। कलेक्टर संजय कन्नौजे ने बताया कि जांच के लिए पहले ही एक विशेष टीम गठित की जा चुकी है और वर्तमान स्थिति पर सहकारिता विभाग से जानकारी ली जा सकती है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button