ChhattisgarhMiscellaneous

विवेक देवांगन को दिल्ली में दी गई मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Share

रायपुर। दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में समाज सेवा, जनकल्याण और सामाजिक सरोकारों में निरंतर योगदान के लिए विवेक देवांगन, प्रदेश अध्यक्ष, धर्म सेना छत्तीसगढ़ को पंडित दीनदयाल उपाध्याय हिन्दी विद्यापीठ द्वारा मानद डॉक्टरेट (Honorary Doctorate) की उपाधि प्रदान की गई। यह सम्मान उनके लंबे समय से जारी सामाजिक कार्यों और जनहित की प्रतिबद्धता को मान्यता देते हुए दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रबल प्रताप जूदेव, (बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ एवं अखिल भारतीय घर-वापसी प्रमुख) उपस्थित रहे।
साथ ही घर-वापसी प्रदेश संयोजिका श्रीमति अंजू गवेल (छत्तीसगढ़) भी गरिमामयी उपस्थिति रहीं। सम्मान प्राप्त करने के बाद विवेक ने कहा कि यह उपाधि उनके सेवा संकल्प को और दृढ़ करती है तथा समाजहित में कार्य करने की ऊर्जा प्रदान करती है। उन्होंने सभी शुभचिंतकों, समर्थकों और मार्गदर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button