Chhattisgarh

लोहाराथाना में सड़क हादसा व्यापारी की मौत, पत्नी और बच्चों की हालत गंभीर

Share

लोहाराथाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें कार चालक व्यापारी भूपेंद्र गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना संबलपुर नर्सरी के पास हुई, जब कार चालक सड़क पर अचानक आए एक कुत्ते को बचाने के प्रयास में वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार पलट गई। कार में सवार परिवार बालोद से देवरीपसौद स्थित अपने घर जा रहा था। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत कार के शीशे तोड़कर अंदर फंसे बच्चों को बाहर निकाला और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायल महिला राघोनवागांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका हैं। सूचना मिलने पर लोहाराथाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button