Madhya Pradesh
एक जमीन, चार रजिस्ट्री और प्रशासन की बेखबर कार्रवाई ने गांव में उत्पन्न किया हड़कंप

मऊगंज के नौडिया गांव में प्रशासन ने भारी पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की, लेकिन इस कार्रवाई के पीछे जमीन का खेल सामने आया है। बताया जा रहा है कि सन 1988 में भगवानदीन पटेल नामक रसूखदार पूर्व पटवारी ने एक ही जमीन को चार बार बेचा और रजिस्ट्री कराई, जबकि प्रशासन के पास इन रजिस्ट्री और मालिकाना हक से जुड़े दस्तावेज मौजूद नहीं हैं। इस बीच 50 साल से रह रहे ग्रामीणों के घरों को उजाड़ने का प्रयास किया गया। जब ग्रामीणों ने विरोध किया, तो प्रशासन ने कार्य रोक दिया, लेकिन पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा और गाली-गलौज के आरोप में मामला दर्ज कर दिया। इस पूरे मामले ने सवाल खड़े कर दिए हैं कि प्रशासन गरीबों के घर उजाड़ने में सक्रिय है, जबकि भ्रष्ट पटवारियों की जालसाजी पर अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई।







