ChhattisgarhRegion

बस्तर पंडुम में एक हजार स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा सामूहिक नृत्य

Share

जगदलपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 फरवरी को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर प्रवास पर रहेंगी। राष्ट्रपति यहां बस्तर पंडुम के संभाग स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होकर इसका शुभारंभ करेंगी। राष्ट्रपति के प्रस्तावित प्रवास को लेकर राज्य प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।बस्तर पंडुम के संभाग स्तरीय कार्यक्रम में एक हजार स्कूली बच्चों के द्वारा सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया जायेगा, जिसे लेकर जोरदार तैयारी चल रही है।
बस्तर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा घेरा, यातायात प्रबंधन, चिकित्सा सुविधाएं और आपातकालीन व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। इस संबंध में बीते दिनों मुख्य सचिव विकास शील ने मंत्रालय महानदी भवन में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर सुरक्षा, प्रोटोकॉल और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की थी। समीक्षा के साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बस्तर कलेक्टर से जगदलपुर में की जा रही तैयारियों जल्द पूरा करने का निर्देश जारी किया था। रायपुर कलेक्टर को भी राष्ट्रपति के आगमन और प्रस्थान से जुड़ी व्यवस्थाओं के लिए जरूरी निर्देश दिए गए हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button