Chhattisgarh

शहीद आरक्षक के परिवार को बड़ा संबल पत्नी को मिला 1 करोड़ रुपये का बीमा चेक

Share

थाना चांपा में पदस्थ स्वर्गीय आरक्षक प्रहलाद दिनकर की पत्नी को पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत 1 करोड़ रुपये की बीमा राशि का चेक प्रदान किया गया। यह सहायता 16 सितंबर 2025 को ड्यूटी समाप्त कर घर लौटते समय सड़क दुर्घटना में आरक्षक के आकस्मिक निधन के बाद उनके परिवार को दी गई है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के प्रयासों से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, जांजगीर की नैला शाखा द्वारा यह चेक सौंपा गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और बैंक के अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button