Madhya Pradesh
कांग्रेस-भाजपा आम बजट पर आमने-सामने, एमपी के विकास पर उठे सवाल

मध्यप्रदेश विधानसभा में आम बजट को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच तीखी बहस देखी गई। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि बजट में प्रदेश का खाता खाली है और सांसदों के साथ भेदभाव किया गया है। उन्होंने जल जीवन मिशन, आदिवासी-दलित परियोजनाओं और सिंहस्थ के लिए बजट कटौती को लेकर सरकार पर निशाना साधा। दूसरी ओर, भाजपा विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार एमपी के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और बजट प्रदेश के लिए लाभकारी है। उन्होंने कांग्रेस के आरोपों को नौटंकी करार दिया और कहा कि पार्टी सदन के बाहर केवल मीडिया के सामने दिखावा करती है।







