Chhattisgarh
10 हजार ग्रामीण करेंगे कोयलीबेड़ा में CSR जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन

जिले के कोयलीबेड़ा ब्लॉक में सोमवार को एसटी, एससी और ओबीसी समाज के संयुक्त आह्वान पर एकदिवसीय महारैली और चक्का जाम किया जाएगा। इस आंदोलन में 18 पंचायतों के 68 गांवों से करीब 10 हजार से अधिक लोग शामिल होने की संभावना है। रैली और चक्का जाम को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। आंदोलन का मुख्य कारण चारगांव माइंस से क्षेत्र को मिलने वाले सामाजिक और बुनियादी लाभों से जुड़े सवाल हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि CSR के तहत किए गए कार्यों में पारदर्शिता नहीं है और वास्तविक लाभ उन्हें नहीं मिल रहे हैं। यही मुद्दा जांच की मांग के रूप में आंदोलन का प्रमुख आधार बना हुआ है।







