Chhattisgarh

रायपुर में ट्रैफिक सुधार ई-चालान सिस्टम से नियम पालन सुनिश्चित होगा

Share

रायपुर में पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने रविवार को आईटीएमएस कंट्रोल रूम और कमांड सेंटर का निरीक्षण किया और खराब कैमरों को शीघ्र सुधारने समेत कई निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा वसूली के आरोपों से बचने के लिए आईटीएमएस के कैमरों और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की मदद से केवल ई-चालान ही जारी किए जाएं और वाहन मालिक को मोबाइल और वाट्सएप के जरिए इसकी सूचना अनिवार्य रूप से भेजी जाए। ई-चालान की राशि का भुगतान न करने पर वाहन से संबंधित सेवाएं रुक जाएंगी और 90 दिन बाद मामले को कोर्ट में पेश किया जाएगा, लेकिन इसके पहले वाहन मालिक को नोटिस भेजा जाएगा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button