ChhattisgarhPoliticsRegion

आत्मनिर्भर के बाद विकसित और अब वैश्विक भारत का है यह बजट – डॉ. मार्कण्डेय

Share

रायपुर। भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने केन्द्रीय बजट ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह बजट सभी वर्गों के विकास के लिए सदन में प्रस्तुत किया गया है। जिसमें सभी वर्गों पर फोकस किया गया है। उन्होंने कहा कि सनराइज सेक्टर को जिस मजबूती के साथ महत्व दिया है वह अहम है। रेयर अर्थ कॉरिडोर, क्रिटिकल मिनिरल्स पर बल, टैक्सटाइल, हाईटेक टूल मैनुफैक्चरिंग जैसी चीजें भविष्य और वर्तमान की जरूरतों का ध्यान रखती हैं। बजट में इंफ्रा को मजबूत करने के लिए कई बड़े कदम उठाए गए हैं। हाई स्पीड रेल कॉरिडोर टियर टू और थ्री शहरों के विकास पर ध्यान ये सारे कदम विकसित भारत की यात्रा की गति को और तेज करेंगे। किसी भी देश की सबसे बड़ी पूंजी नागरिक हैं। हमने इस पर निवेश किया है। बजट में स्किल, स्केल और सस्टेनिबिलिटी को मजबूत करने पर रहा है। आत्मनिर्भर के बाद विकसित और अब वैश्विक भारत का है यह बजट है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button