Madhya Pradesh
रन्नौद में वाहन चेकिंग पर विवाद: पुलिस और जाटव समाज में मारपीट, धरना प्रदर्शन

जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान आरक्षक और जाटव समाज के ग्रामीणों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक आरक्षक के सिर में चोट आई। बताया गया कि बाइक पर गर्भवती महिला बैठी थी, जिसके साथ पुलिस ने विवाद के दौरान मारपीट की। घटना के बाद जाटव समाज के लोग थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव भी पहुंचे और थाना प्रभारी को सस्पेंड करने तथा जिम्मेदार आरक्षकों पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने अबतक इस घटना पर अधिकृत बयान नहीं दिया।







