Chhattisgarh

महासमुंद पितावली राइस मिल सील, हजारों क्विंटल धान-चावल जब्त

Share

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में अवैध धान परिवहन और भंडारण पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी है। जिले में पंजीकृत 172 राइस मिलों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है, जिसमें अब तक 108 मिलों की जांच पूरी हो चुकी है। सत्यापन में कई अनियमितताएं सामने आई हैं, जिनमें 10 मिलों में धान की कमी और 31 मिलों में निर्धारित स्टॉक से अधिक धान पाया गया।

ताजा मामला पितावली राइस मिल का सामने आया है, जहां भंडारण और मंडी अभिलेखों में अंतर पाया गया। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए राइस मिल को सील कर दिया। इस दौरान 26,329 क्विंटल धान और 1,733.63 क्विंटल चावल जब्त किए गए, साथ ही चार धान से भरे वाहनों को भी अभिरक्षा में लिया गया।

कलेक्टर ने बताया कि जिले में धान खरीदी की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए राइस मिलों का नियमित भौतिक सत्यापन और निगरानी जारी रहेगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button