Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ बंद, धान खरीदी और नक्सल मुद्दे पर भूपेश बघेल का सरकार पर हमला

Share

24 दिसंबर को सर्व समाज द्वारा छत्तीसगढ़ बंद के आह्वान पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सर्व समाज के लोगों को कभी मुख्यमंत्री से मिलने नहीं दिया जाता और अचानक बंद बुलाए जाने के पीछे कई कारण हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस धर्मांतरण के खिलाफ है और कांकेर की घटना के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। बघेल ने कहा कि इससे पहले भी कोंडागांव और बस्तर क्षेत्र में ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें जानें गई हैं, लेकिन सरकार समाधान निकालने के बजाय केवल राजनीति कर रही है। धान खरीदी को लेकर उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य और केंद्र सरकार के ऐप के कारण किसान परेशान हैं, कई पट्टाधारी किसानों का धान नहीं खरीदा जा रहा और रकबा घटाकर सरकार धान खरीदी से बचना चाहती है, जबकि ऑफलाइन माध्यम से भाजपा के लोग धान बेच रहे हैं। नक्सल मुद्दे पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आरोपों का जवाब देते हुए बघेल ने कहा कि भाजपा कार्यालयों और मंत्रियों के बंगलों तक नक्सली हफ्ता वसूली के लिए आते थे और भाजपा की नक्सलियों से सांठगांठ रही है। उन्होंने झीरम घाटी घटना को राजनीतिक साजि

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button