Chhattisgarh
कैंप में जवान की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के घाघरा बटालियन कैंप में बीती रात एक जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक जवान सोनवीर जाट, जो उत्तर प्रदेश का निवासी था, उसी कैंप में पदस्थ था। घटना के दौरान वह गहरी नींद में सो रहा था, तभी आरोपी जवान अरविंद गौतम ने उस पर गोली चलाई। दोनों के बीच लंबे समय से किसी बात को लेकर रंजिश बताई जा रही है। घायल जवान को तुरंत खैरागढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। आरोपी अरविंद गौतम को गिरफ्तार कर गातापार थाना में रखा गया है और मामले की जांच जारी है।







