Madhya Pradesh
अंशुल तिवारी को मध्य प्रदेश भाजपा में नई जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मध्य प्रदेश इकाई में संगठनात्मक मजबूती के लिए नई नियुक्तियां की गई हैं। भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) भोपाल के पूर्व जिलाध्यक्ष अंशुल तिवारी को मध्य प्रदेश भाजपा का सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे भाजयुमो में भोपाल जिला अध्यक्ष और प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं। अंशुल तिवारी की सक्रियता और संगठनात्मक अनुभव के कारण मीडिया विभाग को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।







