ChhattisgarhMiscellaneous

अब जिले की बालिकाएं भी नहीं है किसी से कम, 47000 बालिकाओं ने सीखा तीन माह तक कराते

Share

कवर्धा।कबीरधाम जिले की बालिकाएं भी अब स्वयं की सुरक्षा कर सकती है। क्योंकि जिले की करीब 47 हजार की बालिकाएं स्वयं की सुरक्षा के लिए कराते सीख रही है।
सर्व शिक्षा अभियान अंतर्गत रानी लक्ष्मीबाई आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण के माध्यम से जिले के करीब 47 हजार से अधिक बालिकाओं ने कराते का प्रशिक्षण लिया हैं। इससे वे मानसिक के साथ साथ शरिरीक मजबूद भी हो रही है। जिले इस योजना के तहत जिले के हाई व मिडिल स्कूल की बालिकाओं को आत्म सुरक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया गया हैं। कवर्धा जिले के बोडला विकासखंड के 177 शासकीय स्कूल के 10 हजार 364 बालिकाओं को तीन माह तक कराते सीखाया गया है। इसी प्रकार पंडरिया विकासखंड के 192 स्कूल की 14 हजार 915 बालिका, लोहारा विकासखंड के 132 स्कूल के 9 हजार 403 बालिका व कवर्धा विकासखंड के 138 स्कूलों के 12 हजार 322 बालिकाओं को तीन माह तक कराते प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं। इस प्रशिक्षण से बालिकाएं स्वयं की सुरक्षा कर सकती हैं। वहीं बालिकाओं को कराते सीखाने जिले के खिलाडी जो राज्य स्तरीय, नेषनल स्तर पर कराते व ताईकोंडो, जैसे खेल खेल चुके हैं। ऐसे 213 से अधिक बालिका प्रतिदिन आत्म सुरक्षा के लिए एक क्लास लेती हैं।
करीब 96 लाख रुपए खर्च
जिले के 639 स्कूल की बालिकाआंे को आत्म निर्भर व आत्म रक्षा के लिए षक्षम हो सके इसके लिए रानी लक्ष्मी बाई प्रशिक्षण की सुरुआत की गई है। इस योजना के तहत इस सत्र में 639 स्कूल के 74 हजार से अधिक बालिकाओं ने तीन माह के कराते प्रशिक्षण में भाग लिए हैं। इसके लिए षासन द्वारा करीब 95 लाख रुपए खर्च भी कर दी हैं। ताकि जिले की बालिकाएं स्वयं की सुरक्षा कर सके।
वर्सन
जिले के 639 स्कूल की करीब 74 हजार बालिकाओं को रानी लक्ष्मी बाई आत्म सुरक्षा योजना के तहत कराते प्रशिक्षण दिया गया हैं बालिकाएं तीन माह से इसका प्रशिक्षण ले रही हैं।
विनोद श्रीवास्तव, जिला मिशन समन्वयक, सर्व शिक्षा अभियान कवर्धा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button