ChhattisgarhCrimeRegion

बिहान समूह की अध्यक्ष सात लाख लेकर फरार, महिलाओं ने थाने में की शिकायत

Share


कांकेर। जिले के पखांजूर थाना क्षेत्र अंर्तगत उजाला गांव में संचालित बिहान समूह (स्व-सहायता समूह) की महिला सदस्यों के साथ धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है। समूह की अध्यक्ष मनीषा विश्वास पर बैंक से लिए गए सात लाख रुपये के ऋण की राशि लेकर फरार होने का आरोप लगा है। समूह की अन्य सदस्यों ने बताया कि उन्होंने बैंक से सात लाख रुपये का ऋण लिया था। यह पैसा समूह की अध्यक्ष मनीषा विश्वास लेकर भाग गई है
समूह की सदस्य पिछले लगभग एक साल से इस धोखाधड़ी के कारण परेशान हैं। थक हारकर, बिहान समूह की महिलाएं आज शुक्रवार को पखांजूर थाना पहुंचीं और समूह की अध्यक्ष मनीषा विश्वास के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अब मामले की गंभीरता को देखते हुए फरार अध्यक्ष की तलाश और मामले की जांच कर रही है। इस घटना से उजाला गांव के अन्य स्व-सहायता समूहों में भी हड़कंप मच गया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button